लाइव न्यूज़ :

आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी बाधाओं से दिसंबर में प्रभावित होगा मारुति सुजुकी का उत्पादन

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों की आपूर्ति के बाधित होने के साथ दिसंबर में उसका उत्पादन घटकर 85 प्रतिशत हो सकता है।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण दिसंबर 2021 में हरियाणा और गुजरात (सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड) में वाहन उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

कार कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा, "हालांकि स्थिति में लगातार बदलाव हो रहा है, इस समय यह अनुमान है कि दोनों स्थानों पर कुल वाहन उत्पादन सामान्य उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत से 85 प्रतिशत हो सकता है।"

मारुति सुजुकी के हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर संयंत्रों में कंपनी की उत्पादन क्षमता लगभग 15 लाख इकाई प्रति वर्ष है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम