लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी का उत्पादन सितंबर में दो गुना घटा

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के उत्पादन में पिछले महीने सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण दो गुना से अधिक की गिरावट आयी।

वाहन कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने सितंबर 2020 की 1,66,086 इकाइयों की तुलना में इस साल सितंबर में कुल 81,278 वाहनों का उत्पादन किया।

सूचना में कहा गया, ‘‘सितंबर 2021 में कंपनी की उत्पादन मात्रा इलेक्ट्रॉनिक सामान की कमी के कारण प्रभावित हुई।’’

एमएसआई ने कहा कि पिछले महीने कुल यात्री वाहन उत्पादन 77,782 इकाई रहा, जबकि सितंबर 2020 में यह 1,61,668 इकाई थी।

ऑल्टो और एस-प्रेसो मॉडल वाली मिनी कारों का उत्पादन पिछले महीने 17,163 इकाई रही, जो एक साल पहले 30,492 इकाई थी।

एमएसआई ने कहा कि इसी तरह, वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर सहित कॉम्पैक्ट कारों का उत्पादन 90,924 इकाइयों से घटकर 29,272 इकाई रह गया।

अन्य उपयोगिता वाहनों के उत्पादन में भी गिरावट रही।

कंपनी ने बताया कि सितंबर 2020 में 11,183 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने उसकी ईको वैन की उत्पादन घटकर 8,025 इकाई रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?