लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी को पहली तिमाही में 475 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 475 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 268 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल परिचालन आय बढ़कर 17,776 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 4,111 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसने कुल 3,53,614 वाहन बेचे। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 3,08,095 इकाई रही। वहीं इस दौरान कंपनी ने 45,519 वाहनों का निर्यात किया।

बीएसई में कंपनी का शेयर 1.27 प्रतिशत टूटकर 7,149.70 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा