लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने जून में 1,65,576 वाहन तैयार किये

By भाषा | Updated: July 5, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के साथ पिछले महीने उसका कुल उत्पादन बढ़कर 1,65,576 इकाई रहा।

एमएसआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने इस साल मई में कुल 40,924 इकाइयों का उत्पादन किया था।

कंपनी ने चिकित्सीय उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन के उपयोग को लेकर एक मई से 16 मई के बीच अपना उत्पादन रोक दिया था।

ऑल्टो और एस-प्रेसो मॉडल सहित मिनी कारों का उत्पादन मई में 4,896 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने 26,316 इकाई रहा।

एमएसआई ने कहा कि वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर सहित कॉम्पैक्ट कारों का निर्माण पिछले महीने बढ़कर 89,966 इकाइयां हो गया, जो मई 2021 में 25,130 इकाई था।

इसी तरह, उपयोगिता वाहनों - जिप्सी, अर्टिगा, एस-क्रॉस, विटारा ब्रेजा और एक्सएल6 का उत्पादन मई में 9,106 इकाइयों की तुलना में जून में बढ़कर 35,917 इकाई हो गया।

एमएसआई ने कहा कि उसके हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का उत्पादन पिछले महीने 2,539 इकाई रहा, जो मई 2021 में 296 इकाई था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम