लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने सदस्यता पेशकश में एस-क्रॉस, इग्निस, वैगनआर को शामिल किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए वाहन सदस्यता पेशकश में एस-क्रॉस, इग्निस और वैगनआर जैसे मॉडलों को शामिल किया है।

कंपनी ने दिल्ली, एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में अपनी मारुति सदस्यता पहल की शुरुआत की थी। इस पेशकश में स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा, एर्टिगा के साथ ही नेक्सा रिटेल श्रृंखला से बलेनो, सियाज और एसक्सएल6 शामिल थे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वैगन आर और इग्निस के शामिल होने से सदस्यता पेशकश अधिक वहनीय हो गई है।

ग्राहकों को दिल्ली में मासिक सदस्यता शुल्क के रूप में वैगनआर एलएक्सआई के लिए 12,722 रुपये और इग्निस सिग्मा के लिए 13,772 रुपये देने 48 महीनों तक देंगे होंगे।

कंपनी ने कहा कि इस पहल के तहत ग्राहक एक नई कार का इस्तेमाल बिना इसे खरीदे कर सकते हैं।

ग्राहकों को बस एक मुश्त मासिक शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसमें रखरखाव, यात्रा के दौरान सहायता, गाड़ी का बीमा शामिल हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि यह योजना 24, 36 और 48 महीनों की अवधि के विकल्प के साथ आती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार