लाइव न्यूज़ :

मारुति की बिक्री जुलाई में 50 प्रतिशत बढ़कर 1,62,462 इकाई पर

By भाषा | Updated: August 1, 2021 15:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री जुलाई में 50 प्रतिशत बढ़कर 1,62,462 इकाई पर पहुंच गई।

इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 1,08,064 वाहन बेचे थे।

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 39 प्रतिशत बढ़कर 1,41,238 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,01,307 इकाई रही थी।

कंपनी की मिनी कारों - आल्टो तथा वैगन आर की बिक्री 19,685 इकाई रही, जो जुलाई, 2020 में 17,258 इकाई रही थी।

कॉम्पैक्ट खंड... स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 70,268 इकाई रही, जो एक साल पहले 51,529 इकाई रही थी। कंपनी ने इस महीने में मध्यम आकार की सेडान सियाज की 1,450 इकाइयां बेचीं। एक साल पहले यह आंकड़ा 1,303 इकाई का रहा था।

कंपनी के यूटिलिटी वाहनों - विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 32,272 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 19,177 इकाई रही थी।

जुलाई में कंपनी का निर्यात बढ़कर 21,224 इकाई रहा, जो एक साल पहले इसी महीने में 6,757 इकाई रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार