लाइव न्यूज़ :

मारुति ने चार और शहरों में शुरू की वाहन ‘किराये’ पर देने की योजना

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपनी कारों को किराये पर देने की योजना को चार और शहरों...जयपुर, इंदौर, मेंगलूर और मैसूर में शुरू कर दिया है। इस तरह कंपनी की 'मारुति सुजुकी सब्सक्राइब' योजना अब 19 शहरों में शुरू हो चुकी है।

कंपनी ने कहा है कि उसने अपनी इस सेवा के लिए मार्केटप्लेस मॉडल भी शुरू किया है। इसमें कई भागीदारों के जरिये प्रतिस्पर्धी दरों पर कार सब्स्क्रिप्शन उत्पादों की पेशकश की जा सकेगी।

कंपनी ने इसके लिए तीन भागीदारों ओरिक्स ऑटो इन्फ्रास्क्ट्रक्चर सर्विसेज लि. (ओरिक्स), एएलडी ऑटोमोटिव इंडिया (एएलडी ऑटोमोटिव) और माइल्स ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसकी सब्सक्राइब योजना अब चार और शहरों में शुरू हो गई है। इस तरह अब यह योजना 19 शहरों में पहुंच चुकी है।

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘कार सब्सक्रिप्शन योजना भारतीय बाजार के लिए नई अवधारणा है। हम लगातार अपने इस कार्यक्रम का अद्यतन कर रहे हैं। हमने इस कार्यक्रम के तहत चार और शहर जोड़े हैं जिससे हम अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे सकेंगे।

मारुति सुजुकी ने सब्सक्राइब योजना पिछले साल जुलाई में शुरू की थी। इसके तहत ग्राहक कंपनी के विभिन्न वाहन मसलन वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा, एर्टिगा.. मारुति सुजुकी एरिना और इग्निस, बालेनो, सियाज, एस-क्रॉस और एक्सएल 6 नेक्सा से सब्सक्राइब कर सकते हैं। इस योजना के तहत ग्राहकों को वाहन खरीदने की जरूरत नहीं होती। वे मासिक शुल्क का भुगतान कर वाहन इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस मासिक शुल्क में वाहन प्रयोग शुल्क, पंजीकरण शुल्क, रखरखाव, बीमा और अन्य साझा सेवाएं शामिल हैं।

इस योजना की अवधि पूरी होने के बाद ग्राहकों के पास नई कार लेने या किराये पर ली गई कार को खरीदने का विकल्प होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख