लाइव न्यूज़ :

मारुति ने नई स्विफ्ट बाजार में उतारी, दाम 5.73 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: February 24, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई)

ने बुधवार को अपनी प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट का नया संस्करण बाजार में उतारा। दिल्ली में इसकी एक्स- शो रूम कीमत 5.73 लाख रुपये से लेकर 8.41 लाख रुपये तक होगी।

मारुति ने एक वक्तव्य में यह जानकारी देते हुये कहा है कि नई स्विफ्ट को ग्राहकों की ताजगी और नई प्रौद्योगिकी जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।

एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘वर्ष 2005 में बाजार में उतारे जाने के बाद से ही स्विफ्ट ने भारतीय प्रीमियम हैचबैक बाजार में क्रांति ला दी है। इस दौरान स्विफ्ट ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन और सड़क पर सफल मौजूदगी के चलते अपनी अलग पहचान बनाई है।’’

उन्होंने कहा कि इन वर्षों के दौरान मारुति की स्विफ्ट ने 24 लाख ग्राहकों का सौहार्द हासिल किया है। ‘‘नई स्विफ्ट इसी विरासत को और आगे बढ़ायेगी। इसमें नया अधिक शक्तिशाली के- श्रृंखला का इंजन लगा है। ईंधन क्षमता को और बेहतर बनाया गया है तथा सुरक्षा मानकों को भी बढ़ाया गया है।’’

नई स्विफ्ट में मैनुअल और आटोमेटिक गीयर बदलने की सुविधा भी रखी गई हे। मैनुअल गीयर सुविधा वाली नई स्विफ्ट का दाम 5.73 लाख से 7.91 लाख रुपये जबकि आटोमेटिक गीयर शिफ्ट (एजीएस) संस्करण का दाम 6.86 लाख से 8.41 लाख रुपये तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?