लाइव न्यूज़ :

मारुति की मध्य श्रेणी के एसयूवी बाजार में कुछ नया करने की तैयारी

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह जून देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी मध्य एसयूवी श्रेणी (मिड-साइज़) में कुछ करने की योजना बना रही है ताकि बाजार में अपनी पकड़ और बढ़ा सके।

देश में वर्तमान में बीच की श्रेणी के एसयूवी खंड में हुंडई की क्रेटा और किया की सेल्टोस का दबदबा है। मारुति की एस-क्रॉस भी इस श्रेणी में एक विकल्प है लेकिन यह बड़े स्तर पर अपना प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो सकी है।

कंपली दरअसल घरेलू यात्री वाहन श्रेणी में पचास प्रतिशत हिस्सेदारी बनाये रखने के मकसद से मध्य एसयूवी श्रेणी में कुछ नया करने जा रही है।

मारुति सुजुकी के विपणन और बिक्री निदेशक शशांक श्रीवास्त ने कहा, ‘‘छोटी एसयूवी श्रेणी में विटारा ब्रेज़्ज़ा का दबदबा कायम है लेकिन मध्य स्तर की एसयूवी वाहनों की श्रेणी में हमारी हिस्सेदारी काफी कम है। इस श्रेणी में हमारे पास एस-क्रॉस है, जिसे हमने नए इंजन के साथ पिछले वर्ष अगस्त में उतारा है।’’

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास मध्य एसयूवी श्रेणी में नए वाहन की योजना है पर इस वाहन की योजना के बारे में नहीं बोल सकता। हम वास्तविकता से परिचित है और मध्य एसयूवी श्रेणी में नजर गढ़ाए हुए हैं। हम निश्चित तौर पर इस क्ष्रेणी में कुछ नया देखेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एसयूवी श्रेणी में हमारी बाजार में हिस्सेदारी केवल 13.2 प्रतिशत है। मुझे लगता है कि परेशानी यही है। हालांकि जहां तक छोटी एसयूवी श्रेणी का सवाल है तो हम बाजार में बाकियों से आगे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मिड साइज एसयूवी श्रेणी में कंपनी की एस-क्रॉस का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ नहीं रहा है। इस श्रेणी में बाजार में कंपनी की कुल हिस्सेदारी तेजी से फैल रहे एसयूवी खंड में हमारा प्रदर्शन कम रहने से घट रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू यात्री वाहन श्रेणी में कंपनी पचास प्रतिशत हिस्सेदारी बनाये रखने के लिए मध्य एसयूवी श्रेणी में बड़ा कदम रखना बेहद महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?