लाइव न्यूज़ :

मारुति न तो रोजगार, न निवेश हरियाणा से गुजरात स्थानांतरित कर रही है : भार्गव

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर के उत्पादन के स्थानांतरण के जरिये न तो निवेश और न ही रोजगार हरियाणा से गुजरात लेकर जा रही है। कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने मंगलवार को इस बारे में स्थिति साफ की।

कंपनी ने कहा है कि वह हरियणा के अपने दो संयंत्रों तथा मूल कंपनी सुजुकी के गुजरात कारखाने में अपने उत्पादन की दक्षता को अधिकतम कर रही है। कंपनी यह कदम विभिन्न मॉडलों की मांग के मद्देनजर उठा रही है।

भार्गव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हरियाणा के संयंत्र अपनी पूरी क्षमता पर परिचालन करते रहेंगे। रोजगार पूरा रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। गुरुग्राम से कोई उत्पादन जा नही रहा है। यदि डिजायर यहां से जाती है, तो किसी अन्य मॉडल का यहां उत्पादन होगा। यह सुसंगत बनाने का तरीका है कि कैसे हम सबसे अधिक दक्ष तरीके से विभिन्न मॉडलों का उत्पादन कर सकते हैं।’’

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को हरियाणा सरकार के डिजायर के उत्पादन को गुजरात स्थानांतरित करने के फैसले की आलोचना की थी। भार्गव इसी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

भार्गव ने कहा कि मारुति के 15 से अधिक मॉडल हैं। ऐसी कंपनियों को समय-समय पर यह समायोजन करना पड़ता है कि किस मॉडल का उत्पादन कहां होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा करने पर किसी साइट का रोजगार नहीं बदलता। न ही इससे निवेश बदलता है। निवेश उत्पादन लाइन, पेंट शॉप, वेल्ड शॉप में होता है, जो नहीं बदलता है।’’

डिजायर के उत्पादन को गुजरात स्थानांतरित करने के बारे में भार्गव ने कहा कि कंपनी समय-समय विभिन्न मॉडलों की बाजार मांग के हिसाब से विभिन्न संयंत्रों में उत्पादन का समायोजन करती रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें