लाइव न्यूज़ :

मारुति की कारें आज से 22,500 रुपये तक महंगी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने विभिन्न मॉडलों के दाम 22,500 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। यह मूल्यवृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कंपनी ने कहा कि सेलेरियो और स्विफ्ट को छोड़कर सभी मॉडलों के दाम बढ़ाए गए हैं।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में मारुति ने कहा, ‘‘विभिन्न लागत में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।’’

दिल्ली शोरूम में विभिन्न मॉडलों के दाम औसतन 1.6 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। कंपनी ने कहा कि नयी कीमतें शुक्रवार से ही लागू हो गई हैं। कंपनी भारतीय बाजार में आल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक विभिन्न मॉडल बेचती है। दिल्ली शोरूम में इन मॉडलों की कीमत 2.99 लाख से 12.39 लाख रुपये है।

इससे पहले इस साल 18 जनवरी को कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों के दाम 34,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?