लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 74 अंक की गिरावट के साथ बंद, येस बैंक के शेयर में 7.11 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: August 20, 2019 17:17 IST

कारोबार के दौरान यह 11,076.30 से 10,985.30 अंक के दायरे में रहा। येस बैंक के अलावा जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी है, उसमें इंडस इंड बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, वेदांता और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में गिरावट पर अंकुश लगा।तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और इसमें 292 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 74 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। सीजी पावर में हिस्सेदारी के मूल्यांकन को लेकर चिंता के बीच येस बैंक का शेयर 7.11 प्रतिशत नीचे आया। सीजी पावर में वित्तीय अनियमितता की खबर से बैंक का शेयर टूटा। बैंक की कंपनी में 12.79 प्रतिशत हिस्सेदारी है।हालांकि वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में गिरावट पर अंकुश लगा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और इसमें 292 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 74.48 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,328.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 37,511.55 और नीचे में 37,219.90 अंक तक गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.90 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,017 अंक पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान यह 11,076.30 से 10,985.30 अंक के दायरे में रहा। येस बैंक के अलावा जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी है, उसमें इंडस इंड बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, वेदांता और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। इनमें 2.43 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में मारुति, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल, हीरो मोटो कार्प, टीसीएस और कोटक बैंक शामिल हैं। इनमें 4.15 प्रतिशत तक की तेजी आयी।वैश्विक स्तर पर निवेशकों को फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जैरोम पॉवेल की टिप्पणियों की प्रतीक्षा है जो इस सप्ताह आने वाली है। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान के निक्की में मिले-जुले रुख देखने को मिले। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?