लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 996 अंक बढ़कर 31600 अंक के पार

By भाषा | Updated: May 27, 2020 17:55 IST

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 (अस्थायी) बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक सर्वाधिक 13 प्रतिशत से अधिक लाभ में रहा।अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.91 प्रतिशत घटकर 35.84 डालर प्रति बैरल पर रहा

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 996 अंक बढ़कर 31,600 अंक से ऊपर पहुंच गया। मासिक वायदा एवं विकल्प अनुबंधों का निपटान से पहले बैंक और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। दिन में बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 31,660.60 अंक की ऊंचाई को छूने के बाद अंत में 995.92 अंक यानी 3.25 प्रतिशत बढ़कर 31,605.22 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 प्रमुख शेयरों वाला निफ्टी 285.90 अंक यानी 3.17 प्रतिशत बढ़कर 9,314.95 अंक पर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में अच्छी बढ़त रही। इसके विपरीत सन फार्मा, अल्ट्रो टेक सीमेंट, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड- 19 को लेकर चिंता बरकरार रहने के बावजूद बाजार भागीदारों ने मई माह के वायदा एवं विकल्प कारोबार अनुबंध की निपटान तिथि नजदीक देखते हुये शेयरों की खरीद बढ़ा रखी थी। इससे सूचकांक में तेजी का रुख रहा। विदेशी बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। विदेशी कोषों के मजबूत प्रवाह से भी कारोबारियों में उत्साह देखा गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 4,716.13 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। टोक्यो और सिओल के बाजार लाभ में बंद हुये। शंघाई और हांग कांग में गिरावट रही। मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया 5 पैसे नरम पड़कर 75.71 रुपये प्रति डालर पर रहा। बहरहाल, भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा डेढ लाख को पार करता हुआ 1,51,767 तक पहुंच गया है जबकि अब तक 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 55.89 लाख तक पहुंच चुकी है और 3.50 लाख के करीब लोग इस बीमारी से अब तक मर चुके हैं। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम