लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों की मार्केट वैल्यू 59,404 करोड़ रुपये बढ़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2024 15:24 IST

आईसीआईसीआई बैंक ने इस हफ्ते 15,363.23 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत 7,75,447.63 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10,250.02 करोड़ रुपये बढ़कर 19,85,797.70 करोड़ रुपये हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद सेंसेक्स में 3.32 अंक की मामूली गिरावट आई30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 75,038.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंदमंगलवार को यह कारोबार के दौरान के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 75,124.28 अंक पर पहुंचा

नई दिल्ली: सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 59,404.85 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। ‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बंद थे। पिछले सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद सेंसेक्स में 3.32 अंक की मामूली गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 75,038.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह कारोबार के दौरान के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 75,124.28 अंक पर पहुंचा था। 

समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 19,029.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,92,861.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 15,363.23 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत 7,75,447.63 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10,250.02 करोड़ रुपये बढ़कर 19,85,797.70 करोड़ रुपये पर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 7,507.53 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 14,47,343.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

आईटीसी की बाजार हैसियत 2,809.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,967.87 करोड़ रुपये हो गई, वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,303.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,424.57 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 2,141.91 करोड़ रुपये बढ़कर 6,84,294.62 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 23,170.58 करोड़ रुपये घटकर 11,53,894.76 करोड़ रुपये रह गई। 

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 13,440.62 करोड़ रुपये घटकर 6,14,252.15 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,153.08 करोड़ रुपये घटकर 5,24,663.73 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, इन्फोसिस, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित