लाइव न्यूज़ :

Market value: पहली बार 40116018.89 करोड़ रुपये के पार, बाजार पूंजीकरण ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2024 16:40 IST

Market value: बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले साल जुलाई में 300 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार पूंजीकरण (एमकैप) 4,01,16,018.89 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। विप्रो, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों को नुकसान हुआ।

Market value: बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार सुबह 401.10 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह पहली बार है जब बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 400 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 425.62 अंक उछलकर 74,673.84 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाजार में तेजी की बदौलत बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 4,01,16,018.89 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले साल जुलाई में 300 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। विप्रो, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की225 फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मुख्यत: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.93 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,659.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।

 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित