लाइव न्यूज़ :

बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी एक सप्ताह से अधिक के उच्चस्तर पर

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर शेयर बाजारों में तेजी लगातार दूसरे दिन भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 477 अंक उछलकर एक सप्ताह से अधिक के उच्चस्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच ऊर्जा, आईटी, दवा और बैंक शेयरों में तेजी से बाजार लाभ में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 477.24 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,897.48 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 28 शेयर लाभ में जबकि दो नुकसान में रहे।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 147.20 अंक यानी 0.86 प्रतिशत मजबूत होकर 17,233.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में 48 लाभ में जबकि दो नुकसान में रहे।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की तेजी के साथ एशियन पेंट्स सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा, सन फार्मा 2.59 प्रतिशत की तेजी रही। कोविड-19 दवा मॉलनुपिरेविर को मंजूरी के साथ अन्य दवा कंपनियों के शेयरों में भी तेजी रही।

प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.18 प्रतिशत, इन्फोसिस एक प्रतिशत से अधिक, एचडीएफसी बैंक 0.74 प्रतिशत मजबूत हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एलएंडटी तथा टेक महिंद्रा भी लाभ में रहे।

दूसरी तरफ केवल दो शेयर इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड नुकसान में रहे।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी से घरेलू बाजार को समर्थन मिला। कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर चिंता, प्रमुख विकसित देशों में आने वाले समय में नीतिगत दर में वृद्धि की संभावना और दुनियाभर में मुद्रास्फीति को लेकर चिंता से हाल में आयी गिरावट के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी लौटी है।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका बाजार में मजबूती (एस एंड पी 500 सोमवार को रिकार्ड ऊंचाई पर) और कच्चे तेल के दाम में तेजी से संकेत मिलता है कि हालांकि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन इसका आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार के दौरान ज्यादातर में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत बढ़कर 78.70 डॉलर प्रति बैरल रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 34 पैसे की बढ़त के साथ 74.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित