लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक गिरा, बैंक-वाहन कंपनियों के शेयर नीचे

By भाषा | Updated: September 9, 2019 11:18 IST

सोमवार को कारोबार के शुरुआती दौर में नुकसान उठाने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, मारुति, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, वेदांता, बजाज आटो, हीरो मोटो कार्प, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक के शेयरों में 2.40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसई सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 150 अंक नीचे बोला गया। बाजार से विदेशी मुद्रा की निकासी जारी रहने से समर्थन का अभाव रहा।

बंबई शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार के शुरुआती दौर में बैंक, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इससे बीएसई सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 150 अंक नीचे बोला गया।

बाजार से विदेशी मुद्रा की निकासी जारी रहने से समर्थन का अभाव रहा। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार की शुरुआत में 147.20 अंक यानी 0.40 प्रतिशत नीचे रहकर 36,834.57 अंक पर खुला जबकि व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक 31 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 10,915.20 अंक पर बोला गया।

इससे पहले गत सप्ताहांत शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर बीएसई सूचकांक 337.35 अंक यानी 0.92 प्रतिशत बढ़कर 36,981.77 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 98.30 अंक यानी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 10,946.20 अंक पर बंद हुआ था।

बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में सन फार्मा, एचयूएल, भारतीय एयरटेल, लार्सन एण्ड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयर मूल्य में 1.66 प्रतिशत तक बढ़त दर्ज की गई।

बाजार सूत्रों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बावजूद घरलू शेयर बाजार में विदेशी मुद्रा निकासी का दबाव देखा गया जिससे बाजार में समर्थन का अभाव रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित