लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार का हाल: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,100 अंक लुढ़का

By भाषा | Updated: June 12, 2020 10:57 IST

ब्रोकरों के अनुसार वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख, विदेशी पूंजी की निकासी और कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं ने घरेलू शेयर बाजार को प्रभावित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 33,538.37 अंक पर और निफ्टी 9,902 अंक पर बंद हुआ था।ब्रेंट कच्चा तेल 1.53 प्रतिशत गिरकर 37.96 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

मुंबई: भारी गिरावट के रुख के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,100 अंक टूट गया। इसकी प्रमुख वजह अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के दूसरे चक्र की शुरुआत महसूस होने के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार की चिंताओं के चलते वैश्विक बिकवाली का दौर चलना है।

बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत 32,436.69 अंक के निचले स्तर से हुई। बाद में इसमें हल्का सुधार रहा, लेकिन सुबह के कारोबार में यह पिछले बंद से 813.26 अंक यानी 2.30 प्रतिशत गिरकर 32,725.11 अंक पर चल रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228.15 अंक यानी 2.30 प्रतिशत घटकर 9,673.85 अंक पर कारोबार कर रहा है।

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 33,538.37 अंक पर और निफ्टी 9,902 अंक पर बंद हुआ था।आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 805.14 करोड़ रुपये की निकासी की। शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजारों में दो प्रतिशत तक की गिरावट रही। ब्रेंट कच्चा तेल 1.53 प्रतिशत गिरकर 37.96 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

पेट्रोल प्रति लीटर 57 पैसे, डीजल 59 पैसे महंगा हुआ

पेट्रोल की कीमतों में लगातार छठे दिन शुक्रवार को प्रति लीटर 57 पैसे और डीजल में प्रति लीटर 59 पैसे की वृद्धि हुई। सरकारी कंपनियों ने रविवार से ईंधन के दामों में रोजाना बदलाव की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया था। इससे पहले कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 74 रुपये से बढ़कर 74 रुपये 57 पैसे जबकि डीजल की कीमत 72 रुपये 22 पैसे से बढ़कर 72 रुपये 81 पैसे हो गई है। देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है और स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। छह दिन में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 3.31 रुपये और डीजल का मूल्य 3.42 रुपये तक बढ़ाया गया है। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?