लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में मंदी की गंभीर आशंका से सहमा शेयर बाजार, गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

By भाषा | Updated: September 4, 2019 11:04 IST

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 2,016.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,251.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

Open in App
ठळक मुद्देएशियन पेंट्स, आरआईएल, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट का रुख रहा। दुनियाभर में मंदी की गंभीर आशंका से सहमा शेयर बाजार

दुनियाभर में मंदी की गंभीर आशंका और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के बीच मिले-जुले वैश्विक संकेतों एवं विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला।

बीएसई सेंसेक्स पर पहले 15 मिनट के कारोबार में 200 अंक तक का उतार-चढ़ाव देखने को मिला और वह सुबह साढ़े नौ बजे 11.30 यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,551.78 अंक पर रहा।

वहीं, एनएसई निफ्टी 4.50 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसलकर 10,793.40 अंक पर था। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 769.88 अंक यानी 2.06 प्रतिशत का गोता लगाकर 36,562.91 अंक एवं निफ्टी 225.35 अंक यानी 2.04 फीसदी टूटकर 10,797.90 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, आरआईएल, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट का रुख रहा।

वहीं, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, पावरग्रिड, हीरो मोटोकॉर्प, वेदांता और एलएंडटी के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?