लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट न्यूज: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरा

By भाषा | Updated: July 19, 2019 11:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 400 अंक का उतार-चढ़ाव देखा गया।आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,404.86 करोड़ रुपये की निकासी की।

शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स में करीब 200 अंक की गिरावट देखी गयी। इसकी अहम वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से भारी बिकवाली करना रही। बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स की शुरुआत 150 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ हुई लेकिन तुरंत ही यह सारा बढ़त खत्म हो गयी। बाद में सुबह के कारोबार में यह 201.04 अंक अथवा 0.52 प्रतिशत टूटकर 38,696.42 अंक पर चल रहा है।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 400 अंक का उतार-चढ़ाव देखा गया। इसी तरह निफ्टी 66.75 अंक अथवा 0.58 प्रतिशत टूटकर 11,530.15 अंक पर चल रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 38,897.46 अंक पर और निफ्टी 11,600.90 अंक पर बंद हुआ था।

ब्रोकरों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व के दो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 30-31 जुलाई को होने वाली बैठक में नीतिगत दरों में भारी कटौती करने का संकेत दिए जाने से अधिकतर एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार तेजी के रुख के साथ खुले। इसका असर घरेलू बाजार में भी देखा गया।

हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारी बिकवाली ने बाजार की धारणा को कमजोर किया और इसमें उल्लेखनीय गिरावट देखी गयी। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,404.86 करोड़ रुपये की निकासी की। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 2.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.18 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। भाषा शरद नीरज नीरज

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?