लाइव न्यूज़ :

कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा : विश्लेषक

By भाषा | Updated: February 7, 2021 10:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक संकेतकों से तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि इस सप्ताह कोई बड़ा आर्थिक घटनाक्रम नहीं है, इसलिए कंपनियों के तिमाही परिणाम और वैश्विक संकेतक बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि बजट और रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा जैसे बड़े घटनाक्रम बीते चुके हैं। ऐसे में अब निवेशकों की धारणा फिर से बुनियादी कारक तय करेंगे।

बीते सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में करीब 9.6 प्रतिशत का उछाल आया है। बजट और कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने से दीर्घावधि की दृष्टि से बाजार की धारणा सकारात्मक हुई है।

हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि बीते सप्ताह जोरदार उछाल के बाद इस सप्ताह बाजार में कुछ ‘करेक्शन’ आ सकता है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘किसी बड़े घटनाक्रम के अभाव में इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों की वजह से शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।’’

सप्ताह के दौरान बीपीसीएल, एनएमडीसी, धनलक्ष्मी बैंक, टाटा स्टील, बैंक ऑफ इंडिया, गेल, एचसीएल इन्फोसिस्टम्स और अशोक लेलैंड के तिमाही नतीजे आएंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘चूंकि प्रमुख घटनाक्रम पीछे छूट चुके हैं, अब निवेशकों का रुख फिर से बुनियादी कारक और वैश्विक घटनाक्रम तय करेंगे। इस सप्ताह बाजार में कुछ करेक्शन आ सकता है।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि आगे चलकर बाजार का यह रुख कायम रहेगा। बाजार की दिशा कंपनियों के वित्तीय नतीजों जैसे बुनियादी कारकों से तय होगी। बजट के साथ कंपनियों के भविष्य के मजबूत अनुमानों से दीर्घावधि में बाजार के सकारात्मक ढांचे की पुष्टि होती है।’’

सप्ताह के दौरान शुक्रवार को औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) तथा मुद्रास्फीति के आंकड़े आने है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,445.86 अंक या 9.60 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को कुछ समय के लिए सेंसेक्स ने 51,000 अंक के स्तर को भी लांघा।

सैमको सिक्योरिटीज की इक्विटी शोध प्रमुख निराली शाह ने कहा, ‘‘आगामी तिमाही नतीजों के बीच बाजार कुछ समय के लिए इसी स्तर ठहर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें