लाइव न्यूज़ :

वैश्विक रुख, तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा : विश्लेषक

By भाषा | Updated: November 7, 2021 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर वैश्विक संकेतक, कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे और घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़े अगले सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का रुख तथा अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़े बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगे। बीते सप्ताह कम कारोबारी सत्रों के बाद अगले सप्ताह की शुरुआत नए सिरे से होगी। वैश्विक स्तर पर संकेतक अभी सकारात्मक हैं।’’

मीणा ने कहा कि बाजार में हालांकि उच्चस्तर पर बिकवाली का दबाव रहेगा।

उन्होंने कहा कि बाजार की निगाह वैश्विक वृहद आंकड़ों पर रहेगी। 10 नवंबर को अमेरिकी तथा चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं। इसी तरह 12 नवंबर को घरेलू औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आएंगे।

उन्होंने कहा कि बाजार में अब दूसरी तिमाही के नतीजों का अंतिम चरण शुरू होने जा रहा है। ऐसे में कुछ विशेष शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सप्ताह के दौरान मुथूट फाइनेंस, ब्रिटानिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा के तिमाही नतीजे आएंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह भागीदारों की निगाह वृहद आर्थिक आंकड़ों मसलन आईआईपी तथा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (12 नवंबर) पर रहेगी।’’

सप्ताह के दौरान भेल, आईजीएल, ओएनजीसी और टाटा स्टील के तिमाही नतीजे भी आने हैं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 760.69 अंक या 1.28 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़े वैश्विक बाजारों को प्रभावित करेंगे। यहीं नहीं दलाल-स्ट्रीट के निवेशकों की भी घरेलू मुद्रास्फीति पर निगाह रहेगी।’’

शाह ने कहा कि बीते सप्ताह बाजार में जो उतार-चढ़ाव रहा था, वह सिलसिला इस हफ्ते भी कायम रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?