लाइव न्यूज़ :

बाजार में पाचवें दिन गिरावट जारी, सेंसेक्स 536 अंक लुढ़का

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:56 IST

Open in App

मुंबई, 28 जनवरी शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 536 लुढ़क कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और एचयूएल में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 535.57 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,874.36 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है, जब बाजार में गिरावट आयी है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 149.95 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,817.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एचयूएल का शेयर रहा। इसमें करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें मारुति सुजकी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी और आईसीसीआई बैंक शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘मुख्य रूप से बजट से पहले निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में गिरावट आ रही है।’’

कारोबारियों के अनुसार हाल में विदेशी संस्थागत निवेशकों की घरेलू पूंजी बाजार से पैसा निकाले जाने से भी निवेशक धारणा पर असर पड़ा है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल बने हुए हैं। शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार एफपीआई ने बुधवार को 1,688.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख