लाइव न्यूज़ :

बाजार में पाचवें दिन गिरावट जारी, सेंसेक्स 536 अंक लुढ़का

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:55 IST

Open in App

मुंबई, 28 जनवरी शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 536 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशी पूंजी निकासी के बीच निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

कारोबारियों के अनुसार निवेशक अगले सप्ताह केंद्रीय बजट से पहले जोखिम लेने से बच रहे हैं।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 535.57 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,874.36 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 149.95 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,817.55 अंक पर बंद हुआ।

यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है, जब बाजार में गिरावट आयी है। पिछले पांच दिनों में कुल मिलाकर सेंसेक्स 2,917.76 अंक जबकि निफ्टी 827.15 अंक टूटा है।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एचयूएल का शेयर रहा। इसमें 3.65 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें मारुति, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी और आईसीसीआई बैंक शामिल हैं। इनमें 6.16 प्रतिशत की गिरावट आयी।

वैश्विक मोर्चे पर मुनाफावसूली के बीच वाल स्ट्रीट में तीन महीनों में प्रतिशत अंक में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आयी। यह स्थिति तब है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मानक ब्याज दर को शून्य के करीब यथावत रखा और बांड खरीद कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जतायी।

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में भी बिकवाली दबाव रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बजट से पहले अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों में मुनाफावसूली के कारण बाजार में सतर्क रुख अपनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अनुकूल और समर्थनकारी नीति के बावजूद वैश्विक जोखिम मानदंड बढ़ा है। इसका करण इक्विटी बाजार में अटकलों का तेज होना और भविष्य में राजकोषीय और मौद्रिक नकदी में गिरावट की आशंका है।’’

कारोबारियों के अनुसार हाल में विदेशी संस्थागत निवेशकों की घरेलू पूंजी बाजार से पैसा निकाले जाने से भी निवेशक धारणा पर असर पड़ा है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल बने हुए हैं। शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार एफपीआई ने बुधवार को 1,688.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 73.05 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!