लाइव न्यूज़ :

‘तीन साल में बाजार पूंजीकरण में 400 अरब डॉलर की होगी वृद्धि, भारत पांचवां सबसे बड़ा बाजार होगा’

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:23 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर नये आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) से अगले तीन साल में कुल बाजार पूंजीकरण में 400 अरब डॉलर की वृद्धि में मदद मिलेगी। इसके साथ भारत बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बाजार होगा। एक अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी ने सोमवार को यह कहा।

उसने कहा कि पिछले कुछ महीनों में आईपीओ गतिविधियों में तेजी को देखते हुए यह अनुमान जताया गया है। इस साल की शुरूआत से अब तक कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिये 10 अरब डॉलर जुटाये हैं। यह इससे पहले तीन साल में जुटायी गयी राशि से अधिक है।

ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्श ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि जिस तरीके से बड़े स्टार्टअप (यूनिकार्न) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की घोषणा की है.... अगले 12 से 24 महीनों के दौरान आईपीओ गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।’’

एक अरब डॉलर और उससे अधिक के मूल्यांकन वाली स्टार्ट अप कंपनियां यूनिकार्न कहलाती हैं। इंटरनेट व्यवस्था बेहतर होने, निजी पूंजी की उपलब्धता और अनुकूल नियामकीय परिवेश से हाल के वर्ष में इनकी संख्या बढ़ी है।

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार, ‘‘हमारा अनुमान है कि अगले 2-3 साल में नये आईपीओ से बाजार पूंजीकरण में करीब 400 अरब डॉलर का इजाफा हो सकता है। भारत का बाजार पूंजीकरण मौजूदा 3,500 अरब डॉलर से बढ़कर 2024 तक 5,000 अरब डॉलर हो सकता है। भारत बाजार पूंजीकरण के लिहाज से पांचवां सबसे बड़ा बाजार होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भारत, फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए बाजार पूंजीकरण के लिहाज दुनिया का छठा सबसे बड़ा बाजार बन गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?