लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: September 22, 2019 13:58 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई अन्य कंपनियां रहीं, जिनका बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। इसके विपरीत टीसीएस, एचडीएफसी, इन्फोसिस और आईटीसी के पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। शीर्ष दस कंपनियों में, एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।टीसीएस, एचडीएफसी, इन्फोसिस और आईटीसी के पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 1.15 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कॉरपोरेट कर में कटौती समेत अन्य उपाय करने से शुक्रवार को सेंसेक्स में 1,921 अंक की तेजी दर्ज हुई। यह एक दशक से अधिक में सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बढ़त है। इसी के साथ साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 629.63 अंक यानी 1.68 प्रतिशत बढ़ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई अन्य कंपनियां रहीं, जिनका बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। इसके विपरीत टीसीएस, एचडीएफसी, इन्फोसिस और आईटीसी के पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। शीर्ष दस कंपनियों में, एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई।

बैंक का बाजार मूल्यांकन 39,375.82 करोड़ रुपये बढ़कर 6,56,546.37 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 35,697.75 करोड़ रुपये चढ़कर 4,26,403.03 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट का बाजार पूंजीकरण 18,288.37 करोड़ बढ़कर 7,95,179.62 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 10,494.42 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,93,824.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 8,924.61 करोड़ रुपये उछलकर 2,69,255.53 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण 2,655.01 करोड़ रुपये चढ़कर 2,69,529.14 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 28,424.3 करोड़ रुपये लुढ़ककर 7,75,092.58 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,329.6 करोड़ रुपये गिरकर 3,45,793.87 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 5,792.01 करोड़ घटकर 3,54,270.94 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी की बाजार हैसियत 2,211.29 करोड़ रुपये घटकर 2,92,566.88 करोड़ रुपये रह गई। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारबिज़नेसBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित