लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 91,629 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 11:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 91,629.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 प्रतिशत चढ़ा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 20,272.71 करोड़ रुपये बढ़कर 3,46,497.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 17,579.92 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 10,22,900.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 16,694.01 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,69,449.98 करोड़ रुपये रही।

इसी तरह इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 14,524.89 करोड़ रुपये बढ़कर 4,83,304.06 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 11,970.99 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,14,118.15 करोड़ रुपये रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10,586.86 करोड़ रुपये बढ़कर 12,34,003.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 30,589.19 करोड़ रुपये घटकर 7,62,747.36 करोड़ रुपये रह गई। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,037.31 करोड़ रुपये घटकर 3,65,448.53 करोड़ रुपये रह गया।

इस तरह एचडीएफसी का मूल्यांकन 1,803.38 करोड़ रुपये घटकर 4,04,192.73 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 1,708.34 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,93,758.31 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?