लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: November 14, 2021 10:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,18,383.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी में सबसे अधिक योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 619.07 अंक या 1.03 प्रतिशत के लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत घट गई।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 59,437.12 करोड़ रुपये के उछाल से 16,44,511.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस दौरान इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 29,690.9 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,48,580.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी का मूल्यांकन 17,187 करोड़ रुपये के लाभ से 5,41,557.77 करोड़ रुपये और टीसीएस का 5,715.04 करोड़ रुपये के उछाल से 13,03,730.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 3,301.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,11,183.32 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की 3,051.17 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,57,355.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 22,545.39 करोड़ रुपये घटकर 8,60,436.44 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई की बाजार हैसियत 17,135.26 करोड़ रुपये घटकर 4,56,270.76 करोड़ रुपये रह गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 3,912.07 करोड़ रुपये घटकर 5,65,546.62 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 3,810.99 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,39,016.40 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?