लाइव न्यूज़ :

Stock Market: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 6 को M-Cap में करोड़ों का घाटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 11:47 IST

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 399.93 करोड़ रुपये बढ़कर 14,80,723.47 करोड़ रुपये हो गया।

Open in App

Stock Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 78,166.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 609.51 अंक या 0.74 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 166.65 अंक या 0.66 प्रतिशत टूट गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और आईटीसी की बाजार हैसियत बढ़ गई। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 40,800.4 करोड़ रुपये घटकर 19,30,339.56 करोड़ रुपये रह गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 17,710.54 करोड़ रुपये घटकर 12,71,395.95 करोड़ रुपये पर आ गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 10,488.58 करोड़ रुपये घटकर 6,49,876.91 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 5,462.8 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,53,974.88 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,454.31 करोड़ रुपये घटकर 10,33,868.01 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 1,249.45 करोड़ रुपये घटकर 7,05,446.59 करोड़ रुपये पर आ गई। इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 10,121.24 करोड़ रुपये बढ़कर 10,44,682.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 4,548.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,207.54 करोड़ रुपये रही। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 875.99 करोड़ रुपये बढ़कर 5,45,991.05 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 399.93 करोड़ रुपये बढ़कर 14,80,723.47 करोड़ रुपये हो गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारबिजनेसमनीmoney
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित