लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 12:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 प्रतिशत के लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ।

वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,668.47 करोड़ रुपये बढ़कर 13,88,718.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 23,178.02 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,61,767.29 करोड़ रुपये रहा।

इसी तरह एचडीएफसी की बाजार हैसियत 14,521.98 करोड़ रुपये बढ़कर 4,72,940.60 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक की 10,307.93 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,86,971.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 4,428.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,50,191.47 करोड़ रुपये रहा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 2,002.21 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,58,851.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक ने 791.24 करोड़ रुपये जोड़े और उसकी बाजार हैसियत 8,28,341.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 8,351.83 करोड़ रुपये घटकर 5,90,252.27 करोड़ रुपये और टीसीएस का 351.41 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 11,62,667.33 करोड़ रुपये रह गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 208.16 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,44,963.18 करोड़ रुपये पर आ गया।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?