लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.22 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: August 8, 2021 10:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,22,591.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,690.88 अंक या 3.21 प्रतिशत के लाभ में रहा। पांच अगस्त को सेंसेक्स 54,717.24 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में बजाज फाइनेंस को छोड़कर शीर्ष 10 की सूची की अन्य सभी कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 52,766.97 करोड़ रुपये बढ़कर 12,24,441.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 37,563.09 के उछाल के साथ 8,26,332.67 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 34,173.81 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,74,912.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 34,011.11 करोड़ रुपये बढ़कर 13,24,341.36 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक का 24,585.18 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 3,52,708.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,078.94 करोड़ रुपये बढ़कर 7,02,898.22 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 10,181.46 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 4,83,030.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 8,705.23 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 5,57,111.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 3,525.22 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,88,800.70 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 344.05 करोड़ रुपये घटकर 3,75,628.83 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी