लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.47 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: November 21, 2021 10:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,47,360.93 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में इन्फोसिस एकमात्र कंपनी रही जिसका बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान बढ़ा।

कम कारोबारी सत्रों वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,050.68 अंक या 1.73 प्रतिशत नीचे आया।

शुक्रवार को ‘गुरु नानक जयंती’ पर बाजार में अवकाश रहा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 75,961.53 करोड़ रुपये घटकर 15,68,550.17 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 18,069.87 करोड़ रुपये घटकर 12,85,660.79 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 12,321.11 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,29,236.66 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 9,816.28 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,01,367.04 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 9,409.46 करोड़ रुपये घटकर 5,29,606.94 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 7,904.08 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,52,532.36 करोड़ रुपये रह गई।

सप्ताह के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में 6,514.96 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,49,755.80 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 5,166.77 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,52,188.74 करोड़ रुपये रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण भी 2,196.87 करोड़ रुपये घटकर 5,63,349.75 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 294.39 करोड़ रुपये बढ़कर 7,48,875.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?