लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 68,458.72 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: June 20, 2021 10:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 68,458.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस रहीं।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 43,703.55 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

बीते सप्ताह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 26,832.3 करोड़ रुपये बढ़कर 5,82,874.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 24,628.79 करोड़ रुपये के उछाल से 6,41,108.34 करोड़ रुपये रहा।

टीसीएस ने सप्ताह के दौरान 9,358.6 करोड़ रुपये जोड़े और उसका मूल्यांकन 12,19,577.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 7,639.03 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 14,10,557.79 करोड़ रुपये रही।

इस रुख के उलट भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 14,948.73 करोड़ रुपये घटकर 3,68,407.96 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 12,796.03 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,49,176.18 करोड़ रुपये रह गया।

सप्ताह के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 6,908.63 करोड़ रुपये घटकर 3,49,019.23 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 3,644.88 करोड़ रुपये टूटकर 4,36,390.78 करोड़ रुपये रह गई।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,503.96 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,16,587.81 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का 1,901.32 करोड़ रुपये टूटकर 3,67,425.99 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 प्रतिशत नीचे आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?