लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: January 24, 2021 10:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 1,15,758.53 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 71,033.44 करोड़ रुपये बढ़ा।

आलोच्य सप्ताह के दौरान बृहस्पतिवार को सेंसेक्स अपने इतिहास में पहली बार 50 हजार अंक के स्तर के पार गया। पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 156.13 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट रही।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

हालांकि, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल के मूल्यांकन में कुल मिलाकर 48,941.18 करोड़ रुपये की गिरावट आयी।

आलोच्य सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 71,033.44 करोड़ रुपये बढ़कर 12,99,363.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 26,191.64 करोड़ रुपये बढ़कर 12,39,562.76 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का 13,357.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,949.36 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 5,176.23 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,99,332.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 13,993.5 करोड़ रुपये घटकर 3,14,703.83 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का 12,502.38 करोड़ रुपये कम होकर 7,95,112.89 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का 7,677.82 करोड़ रुपये घटकर 4,66,123.79 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 6,416.75 करोड़ रुपये घटकर 3,62,665.26 करोड़ रुपये रह गई।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 6,370.02 करोड़ रुपये घटकर 3,68,375.92 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 1,980.71 करोड़ रुपये घटकर 5,70,976.45 करोड़ रुपये रह गया।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक मूल्यांकन वाली कंपनी बनी रही। उसके बाद क्रमश: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस लिमिटेड का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित