लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,32,800.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.48 अंक या 2.20 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 93,823.76 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,170.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 76,200.46 करोड़ रुपये के उछाल से 14,55,687.69 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान इन्फोसिस की बाजार हैसियत 24,857.35 करोड़ रुपये बढ़कर 7,31,107.12 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस की 12,913.91 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,66,940.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 10,881.09 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,210.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,403.24 करोड़ रुपये बढ़कर 4,87,388.37 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 5,310.14 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,08,479.47 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 1,410.4 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,91,841.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. का बाजार पूंजीकरण 14,614.46 करोड़ रुपये घटकर 6,20,362.58 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक के मूल्यांकन में 11,697.38 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,83,866.29 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रहीं उसके बाद क्रमश टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?