लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.52 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,52,355.03 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक रहे।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,246.89 अंक या 2.07 प्रतिशत के लाभ में रहा। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स ने पहली बार 61,000 अंक के स्तर को पार किया। शुक्रवार को दशहरा के मौके पर बाजार बंद थे।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 46,348.47 करोड़ रुपये बढ़कर 9,33,559.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में 29,272.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,37,752.20 करोड़ रुपये रहा।

इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 18,384.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 17,11,554.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 16,860.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,04,249.13 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी की 16,020.7 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,07,861.84 करोड़ रुपये रही।

कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,944.02 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,99,810.31 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का 7,526.82 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,74,467.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने सप्ताह के दौरान 1,997.15 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार मूल्यांकन 6,22,359.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 1,19,849.27 करोड़ रुपये घटकर 13,35,838.42 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस के तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुकूल नहीं रहने की वजह से सोमवार को उसके शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इन्फोसिस की बाजार हैसियत भी 3,414.71 करोड़ रुपये घटकर 7,27,692.41 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित