लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 13:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,18,930.01 करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 760.69 अंक या 1.28 प्रतिशत चढ़ गया।

हिंदू कैलेंडर वर्ष ‘विक्रम सम्वत्’ की शुरुआत यानी दिवाली के दिन एक दिन का विशेष मुहूर्त कारोबार आयोजित किया गया।

शुक्रवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर बाजार बंद रहे।

बीते सप्ताह सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 40,782.04 करोड़ रुपये बढ़कर 12,98,015.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में 25,033.54 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,73,406.02 करोड़ रुपये रहा।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,158.49 करोड़ रुपये के उछाल से 7,18,890.08 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 10,153.08 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,24,370.77 करोड़ रुपये रही।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 7,502.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,54,304.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 6,978.29 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,69,458.69 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी बैंक का 6,453.41 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 8,82,981.83 करोड़ रुपये रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 4,868.48 करोड़ रुपये के उछाल से 4,07,881.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 24,612.17 करोड़ रुपये घटकर 15,85,074.58 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 13,680.32 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,42,827.39 करोड़ रुपये रही।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें