लाइव न्यूज़ :

देश की 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में 1.39 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 10:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई देश की सर्वाधिक मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इन्फोसिस रही।

साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 प्रतिशत मजबूत हुआ।

केवल दो कंपनियों...हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस...के बाजार पूंजीकरण में शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान गिरावट दर्ज की गयी।

लाभ में रहने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 59,590.77 अंक उछलकर 13,28,049.94 करोड़ रुपये पहुंच गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का एमकैप 23,562.96 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,018.74 करोड़ रुपये रहा जबकि इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 21,395.27 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,604.10 करोड़ रुपये पहुंच गया।

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 18,697.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,76,663.23 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 8,435.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,56,849.67 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 4,555.41 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,418.62 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का एमकैप 2,721.71 करोड़ रुपये बढ़कर 8,28,341.24 करोड़ रुपये पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन आलोच्य सप्ताह में 608.28 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,171.34 करोड़ रुपये रहा।

दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 8,904.94 करोड़ रुपये घटकर 5,45,762.50 करोड़ रुपये और बाजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 1,282.63 करोड़ रुपये कम होकर 3,38,589.27 करोड़ रुपये पर आ गये।

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रही। उसके बाद क्रमश: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय