लाइव न्यूज़ :

M-Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 को मुनाफा, बाजार पूंजीकरण 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2025 10:56 IST

M-Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Open in App

M-Cap:  सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,94,148.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.65 अंक या 1.59 प्रतिशत चढ़ गया। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत घट गई। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 45,678.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,95,701.62 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 28,125.29 करोड़ रुपये बढ़कर 6,29,080.22 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 25,135.62 करोड़ रुपये बढ़कर 15,07,025.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 25,089.27 करोड़ रुपये बढ़कर 11,05,980.35 करोड़ रुपये हो गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 25,035.08 करोड़ रुपये बढ़कर 18,70,120.06 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 21,187.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,995.74 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,645.94 करोड़ रुपये बढ़कर 8,12,986.64 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 11,251.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,86,367.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 4,648.88 करोड़ रुपये घटकर 5,67,858.29 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 3,571.37 करोड़ रुपये घटकर 5,94,235.13 करोड़ रुपये रहा।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा। 

 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित