लाइव न्यूज़ :

बाजार पूंजीकरणः 1,21,270.83 करोड़ रुपये का उछाल?, सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज को, एसबीआई की हैसियत 20,65,197.60 करोड़ रुपये, देखें 10 लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2024 11:15 IST

Market capitalisation: भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 13,094.52 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,904.63 करोड़ रुपये रहा।

Open in App
ठळक मुद्देआईटीसी का मूल्यांकन 9,927.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,834.72 करोड़ रुपये हो गया।इन्फोसिस की बाजार हैसियत 459.05 करोड़ रुपये बढ़कर 7,91,897.44 करोड़ रुपये रही।टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8,592.96 करोड़ बढ़कर 15,59,052 करोड़ रुपये हो गया।

 

 

 

 

 

Market capitalisation:सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,21,270.83 करोड़ रुपये का उछाल आया। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,027.54 अंक या 1.21 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स ने 85,978.25 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ था। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 53,652.92 करोड़ रुपये बढ़कर 20,65,197.60 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 18,518.57 करोड़ रुपये बढ़कर 7,16,333.98 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 13,094.52 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,904.63 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी का मूल्यांकन 9,927.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,834.72 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 8,592.96 करोड़ रुपये बढ़कर 15,59,052 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 8,581.64 करोड़ रुपये बढ़कर 13,37,186.93 करोड़ रुपये पर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 8,443.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,47,616.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 459.05 करोड़ रुपये बढ़कर 7,91,897.44 करोड़ रुपये रही। इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,706.16 करोड़ रुपये घटकर 9,20,520.72 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,195.44 करोड़ रुपये घटकर 6,96,888.77 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित