लाइव न्यूज़ :

मैपमाईइंडिया का आईपीओ नौ दिसंबर को खुलेगा

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर डिजिटल मैपिंग करने वाली कंपनी मैपमाईइंडिया ने नौ दिसंबर को शुरू होने वाले अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 1,000-1,033 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी का 1,040 करोड़ रुपये का आईपीओ नौ दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। हालांकि एंकर निवेशकों के लिए बोली की प्रक्रिया आठ दिसंबर को होगी।

आईपीओ में कंपनी अपने प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास स्थित 10,063,945 शेयरों की ही पेशकश करेगी। रश्मि वर्मा के पास 42.51 लाख शेयर, क्वालकॉम एशिया पैसिफिक के पास 27.01 लाख शेयर और जेनरिन कंपनी के पास 13.7 लाख शेयर हैं। बाकी 17.41 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री अन्य शेयरधारकों की तरफ से की जाएगी।

फिलहाल इस कंपनी में प्रवर्तक रश्मि वर्मा की हिस्सेदारी 35.88 फीसदी और राकेश कुमार वर्मा की हिस्सेदारी 28.65 फीसदी है।

सार्वजनिक निर्गम में अगर शेयरों की बिक्री ऊपरी मूल्य दायरे पर होती है तो 1,039.6 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है।

निर्गम में आधे शेयरों को पात्र संस्थागत निवेशकों , 15 प्रतिशत शेयरों को गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है जबकि 35 प्रतिशत शेयर खुदरा निवेशकों के लिए रखे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?