लाइव न्यूज़ :

मैनकाइंड फार्मा ने कोविड मरीजों की मदद के लिये 40 करोड़ रुपये आवंटित किये

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड- 19 के मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों की मदद के लिये 40 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है।

मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिये, ‘‘कंपनी ने आक्सीजन सिलेंडर और कंसन्ट्रेटर की कमी का सामना कर रहे मरीजों, उनके परिजनों की मदद के लिए अपने कंपनी सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष से 40 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।’’

कंपनी ने कहा है कि वह 3,000 से 3,500 आक्सीजन सिलेंडर और इतने ही आक्सीजन कंसन्ट्रेटर की व्यवसथा करेगी जिन्हें देशभर में विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर केन्द्रों को वितरित किया जायेगा। कंपनी ने गुरुग्राम में होटल न्यू डेस्टिनेशन में कोविड मरीजों के लिये 70 बिस्तरों का पृथक केन्द्र भी खोला है।

मैनकाइंड फार्मा के कार्यकारी चेयरमैन आर सी जुनेजा ने कहा, ‘‘देश में कोविड- 19 मरीजों के इलाज के लिये आक्सीजन सिलेंडर और कंसन्ट्रेटरों की भारी कमी को देखते हुये हमने कंपनी के सीएसआर कोष से 40 करोड़ रुपये आवंटित करने का कदम उठाया है। जरूरत होने पर हम यह बजट बढ़ा भी सकते हैं।’’

मैनकाइंड फार्मा ने इससे पहले अप्रैल में अग्रिम पंक्ति में रहकर काम करने वाले डाक्टरों, पुलिस अधिकारियों, फार्मासिस्ट, अन्य स्वासथ्यकर्मियों जिन्होंने दूसरों की जान बचाने में अपनी जान गंवा दी, उनके परिवार को सहायता एवं समर्थन देने के लिये 100 करोड़ रुपये की राशि दान देने की भी घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?