लाइव न्यूज़ :

मणिपाल अस्पताल ने बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन जून मणिपाल अस्पताल समूह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने बेंगलुरु के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले विक्रम हॉस्पिटल का पूर्ण रूप से अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने हालांकि अधिग्रहण सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया।

कंपनी में एक बयान में कहा कि मणिपाल अस्पताल ने विक्रम अस्पताल के 100 प्रतिशत अधिग्रहण के लिए विभिन्न निजी इक्विटी फंड के साथ एक निश्चित समझौता किया है। यह बेंगलुरु में उसका दसवां अस्पताल बन गया है।

मणिपाल एजुकेशन और मेडिकल ग्रुप के अध्यक्ष रंजन पई ने कहा, ‘‘मणिपाल अस्पताल बेंगलुरु में पिछले दो दशक से शीर्ष स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है। इस कड़ी में एक और अस्पताल का शामिल होना शहर और क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा दो अन्य नये अस्पतालों का भी निर्माण कार्य जारी है। अगले 24 महीनों में इन दो अस्पतालों के तैयार होने के बाद शहर में 12 अस्पताल हो जायेंगे, जिनमे 2300 से अधिक बिस्तर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम