लाइव न्यूज़ :

मंडाविया ने राज्यों के कृषि मंत्रियों से कहा, उर्वरकों की कोई कमी नहीं, आपूर्ति की निगरानी करें

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि वे यूरिया को उद्योगों की ओर ले जाने से रोकने के अलावा मिट्टी के इस प्रमुख पोषक तत्व की दैनिक आधार पर मांग-आपूर्ति की निगरानी करें।

मंत्री ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ उर्वरक उपलब्धता की स्थिति की वर्चुअल तरीके से समीक्षा की। मंडाविया ने कहा कि विकल्पों का पता लगाने तथा नैनो यूरिया और जैविक उर्वरकों जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों द्वारा बताई गई आवश्यकता के आधार पर ‘बिना किसी देरी’ के सभी राज्यों को उर्वरकों की आपूर्ति कर रही है।

मंडाविया के हवाले से एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘देश भर में उर्वरकों का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।’’

समीक्षा बैठक में 18 राज्यों के कृषि मंत्रियों ने भाग लिया।

मंडाविया ने कहा कि किसानों और कृषि क्षेत्र की उर्वरक आवश्यकता का प्रबंधन केंद्र और राज्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने राज्य के मंत्रियों को आश्वासन दिया कि केंद्र आगामी रबी सत्र में देश की यूरिया की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।

मंत्री ने राज्यों से उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग और अपव्यय और दुरुपयोग को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने और किसानों को प्रेरित करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?