लाइव न्यूज़ :

मंडाविया ने कहा, सरकार 15 दिनों में रेमडेसिविर का उत्पादन दोगुना करेगी

By भाषा | Updated: April 18, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल सरकार की कोराना संक्रमण के इलाज में उपयोग होने वाले रेमडेसिविर इजेक्शेन का उत्पादन अगले 15 दिनों में दोगुना कर 3 लाख शीशी प्रतिदिन करने की योजना है।

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया ने ट्विटर पर लिखा है कि रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाने को लेकर प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘हम रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही इसकी कीमत में कमी लाने की भी हमारी कोशिश है। फिलहाल हम इंजेक्शन की 1.5 लाख शीशी का उत्पान कर रहे हैं। अगले 15 दिनों में उत्पादन 3 लाख शीशी प्रतिदिन हो जाएगा।’’

मंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘एटीवायरल’ दवा के उत्पादन के लिये 20 संयंत्रों को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर का उत्पादन फिलहाल देश के 20 संयंत्रों में किया जा रहा है।

मंडाविया ने कहा, ‘‘अगले कुछ दिनों में, हम रेमडेसिविर का अधिकतम उत्पादन का प्रयास कर रहे हैं। दवा कंपनियों ने इस दवा के खुदरा मूल्य में भी कमी की है और इससे मरीजों को लाभ होगा।’’

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने शनिवार को कहा था कि कैडिला हेल्थकेयर, डा. रेड्डीज लैबोरेटरीज और सिप्ला ने अपने-अपने ब्रांड के रेमडेसिविर इंजेक्शन (100 एमजी/शीशी) के दाम कम किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार