मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ 8.8 फीसदी गिरा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:50 IST2021-11-13T19:50:52+5:302021-11-13T19:50:52+5:30

Manappuram Finance net profit down 8.8 per cent | मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ 8.8 फीसदी गिरा

मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ 8.8 फीसदी गिरा

नयी दिल्ली, 13 नवंबर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मणप्पुरम फाइनेंस का समेकित शुद्ध लाभ आय में आई गिरावट की वजह से 8.8 फीसदी गिरकर 369.88 करोड़ रुपये पर आ गया।

गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 405.44 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के मुताबिक, एक साल पहले की तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका लाभ 8.8 फीसदी गिरा है। हालांकि दूसरी तिमाही में उसकी समेकित प्रबंधन-अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 5.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 28,421.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

मणप्पुरम फाइनेंस की परिचालन से होने वाली आय में 2.15 प्रतिशत की कमी आई है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 1,565.58 करोड़ रुपये से घटकर 1,531.92 करोड़ रुपये पर आ गई।

निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 0.75 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी वी पी नंदकुमार ने कहा, "इस तिमाही में हमारी कारोबार मात्रा में खासी तेजी देखी गई। गोल्ड लोन, माइक्रोफाइनेंस या होम एवं ऑटो लोन पोर्टफोलियो में हम आगे बढ़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Manappuram Finance net profit down 8.8 per cent

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे