लाइव न्यूज़ :

होटल ‘द अशोक’ में बनेगा मॉल, अपार्टमेंट, निवेशकों को पट्टे पर देने की योजना

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर सरकार राजधानी के आलीशान इलाके में स्थित प्रतिष्ठित होटल ‘द अशोक’ को निवेशकों को पट्टे पर देने की योजना बना रही है। आने वाले समय में यह होटल बहुपयोगी भवन में तब्दील हो सकता है। इसमें मॉल तथा ‘सर्विस अपार्टमेंट’ सहित कई अन्य सुविधायें विकसित हो सकती हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पर्यटन मंत्रालय दिल्ली के बीचों-बीच 25 एकड़ में फैले इस होटल की बोली को लेकर विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहा है। पूरी प्रक्रिया को चालू वित्त वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारा इरादा ‘द अशोक’ को एक प्रतिष्ठित इमारत में बदलना है, जिसमें मॉल और अन्य सुविधाओं के अलावा सर्विस अपार्टमेंट होंगे। जिस स्थान पर यह स्थित है, उसका लाभ उठाने की योजना है।’’

उसने कहा कि पट्टा 90 से 100 साल के लिये दिया जा सकता है। चूंकि यह इमारत 25 एकड़ में फैली है और दूतावास क्षेत्र में है, अत: सर्विस अपार्टमेंट अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों को आकर्षित कर सकते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने ढांचागत परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिये पुरानी संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनआईपी) की घोषणा की थी। इसके तहत भारतीय पर्यटन विकास निगम के ‘द अशोक’ और उसके समीप होटल सम्राट समेत आठ संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने (पट्टे पर देना या किराये पर चढ़ाना) की योजना है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘...इस पहल के जरिये सरकार का इरादा संपत्ति की पूर्ण क्षमता का उपयोग करना और विभिन्न उपयोग वाली इमारतें तैयार करना है जैसा कि विदेशों में है।’’

सरकार ने पिछले महीने एनआईपी की शुरूआत की। इसके तहत सड़क परिवहन, रेलवे, बिजली, नागर विमानन, दूरंसचार समेत छह लाख करोड़ रुपये की संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने की योजना है। हालांकि, इसके तहत संपत्ति पर मालिकाना हक सरकार का बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें