लाइव न्यूज़ :

मलेशिया की अदालत ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान को वापस करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:42 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 27 जनवरी नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का मलेशिया में जब्त किया गया बोइंग 777 विमान को स्वदेश ले जाने की अनुमति दे दी गयी है। इसे वापस स्वदेश लाने की तैयारी की जा रही है।

बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में यह कहा गया।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी और आयरलैंड की कंपनी के बीच पट्टा संबंधी विवाद के कारण विमान को 15 जनवरी को कुआलालंपुर में रोक लिया गया था। उस समय उस पर 170 यात्री सवार थे। पीआईए ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पट्टा देने वाली कंपनी के साथ मामले को सुलझा लिया गया है और मलेशियाई अदालत ने सभी पक्षों की सहमति से मामले को खारिज कर दिया।

बयान के अनुसार, ‘‘हम विमान को वापस लाने के लिये चालक दल के सदस्यों को भेज रहे हैं। विमान नियमित यात्री उड़ान के साथ अगले दो दिन के भीतर आएगा।’’

पीआईए का ब्रिटेन की अदालत में 1.4 करोड़ डॉलर का विवाद विमान का पट्टा देने वाली कंपनी पेरेग्रीन एविएशन चार्ली लि. के साथ चल रहा है। कंपनी को मलेशियाई अदालत से कुआलालम्पुर की उड़ान के दौरान उसे जब्त करने का आदेश मिल गया था।

दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मलेशियाई अदालत ने विमान वापस करने का आदेश दिया।

पीआईए ने 2015 में इस विमान को पट्टे पर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?