लाइव न्यूज़ :

मालाबार गोल्ड देशभर में 5,000 से अधिक रिक्त पदों को भरेगा

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई केरल स्थित मालाबार गोल्ड एण्ड डायमंड ने मंगलवार को देशभर में उसके खुदरा परिचालन में 5,000 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिये नियुक्तियां करने की घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि उसकी मौजूदा रिक्तियां देशभर में उसके आभूषणों की खुदरा बिक्री, स्टोर के परिचालन और अकाउंटेंट के कामकाज से जुड़ी हैं। इनमें से आधी रिक्तियों को उपयुक्त महिला उम्मीदवारों के लिये रखा गया है।

कंपनी ने कहा है कि इसके साथ ही बीटेक और एमबीए के छात्रों के लिये प्रशिक्षुता और प्रशिक्षण की भी पेशकश की जा रही है। इसमें वह आभूषणों की खुदरा बिक्री और परिचालन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

मालाबार गोल्ड ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि आभूषणों के डिजाइन और विकास, डिजिटल मार्केटिंग, आभूषण विनिर्माण (आर्टिसंस), आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, मर्चेंडाइसिंग, प्रोजैक्ट क्रियान्वयन, वित्त एवं लेखा, बिजनेस विश्लेषण और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में नियुक्ति कार्य जारी है।

कंपनी ने कहा है कि इसमें से ज्यादातर नियुक्तियां कंपनी के मुख्यालय कोझीकोड और उसके क्षेत्रीय कार्यालयों बेंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता में हैं।

मालाबार समूह के चेयरमैन एम पी अहम्मद ने कहा, ‘‘कंपनी में नियुक्तियों का यह अभियान दुनिया में अग्रणी जवाबदेह आभूषण खुदरा ब्रांड बनने की हमारी सोच के अनुरूप है। कंपनी शोरूम की संख्या और कारोबार के मामले में दुनिया में आभूषण का प्रमुख ब्रांड बनने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। समाज के प्रति हम अपने दायित्व को समझते हैं और यही वजह है कि कंपनी ने 5,000 अतिरिक्त बेहतर रोजगारों का सृजन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?