लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा ने इंजन की खराबी ठीक करने के लिए डीजल थार की 1,577 इकाइयों को वापस लिया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी एसयूवी थार की 1,577 इकाइयों को वापस ले रही है, ताकि डीजल इंजन के दोषपूर्ण पुर्जों को बदला जा सके।

कंपनी ने कहा कि वह थार के डीजल संस्करण की 1,577 इकाइयों के सक्रिय निरीक्षण और कलपुर्जों के बदलने का काम करेगी, जिनका विनिर्माण सात सितंबर से 25 दिसंबर, 2020 के बीच हुए।

एमएंडएम ने शेयर बाजारों के बताया कि किसी खास समय में आपूर्तिकर्ता के संयंत्र में एक मशीन की सेटिंग में गलती के चलते डीजल थार के कुछ इंजनों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.

कंपनी ने आगे कहा कि कड़े गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने निरीक्षण और सुधार की पेशकश की है, जो निशुल्क है।

एमएंडएम ने कहा कि प्रभावित थार ग्राहकों से कंपनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?